आम आदमी पार्टी की कांग्रेस से नाराजगी, इंडी गठबंधन में बदलाव की धमकी

NewsDesk
1 Min Read

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच हाल के दिनों में रिश्तों में खटास आ गई है। आप नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है और दिल्ली में भाजपा को जीत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी अब इंडी गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरे दलों से बातचीत करने की योजना बना रही है।

आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस को फंडिंग कर रही है और कांग्रेस नेता अजय माकन भाजपा का “स्क्रिप्ट” पढ़ रहे हैं। सिंह ने कहा कि माकन के द्वारा अरविंद केजरीवाल को ‘देशद्रोही’ कहने के बाद आप पार्टी ने 24 घंटे के भीतर माकन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, और यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन को खत्म कर सकती है।

Share This Article
Leave a comment