देहरादून: दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, कार चालक की मौत

NewsDesk
1 Min Read

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात देहरादून के दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही हरबर्टपुर चौकी प्रभारी विनय मित्तल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन सहारनपुर से विकासनगर की ओर जा रहा था, जबकि कार विकासनगर से हरबर्टपुर की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला निवासी 34 वर्षीय योगेश कुमार की मौत हो गई। वहीं, पिकअप में सवार तीन लोग—बिट्टू, आदित्य और वंश—गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment