राजनीतिक चर्चा में बने रहने के लिए जहां भाजपा कांग्रेस एक दूसरे के कार्यकर्ताओं को दल में शामिल कराए जाने के लिए सेंधमारी कर रहे हैं। वही पार्टियों के नेता की ओर से नए-नए शगूफे भी छोड़े जा रहे हैं पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा के कई नेता संपर्क में होने की बात कही, तो वहीं अब केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी शगुफा छोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस के भी कई विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क मे हो सकते है।
जो जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित में काम करने वाली पार्टी है और उसकी रीति नीति से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कहीं पर भी सेंधमारी नहीं कर रही है जिससे किसी दल को खतरा हो।