उत्तरकाशी की मधु चौहान ने PEFI नेशनल गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

NewsDesk
1 Min Read

उत्तरकाशी की बेटी मधु चौहान ने अपनी मेहनत और लगन से PEFI नेशनल गेम्स की कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 17-18 दिसंबर 2024 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुई।

मधु ने फाइनल मुकाबले में केरल और तमिलनाडु की टीम को हराते हुए अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उन्हें प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी दिया गया।
मधु चौहान उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित लक्ष्येश्वर गांव की निवासी हैं। इससे पहले भी उन्होंने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

Share This Article
Leave a comment