महायुति सरकार का शपथ ग्रहण पांच दिसंबर को, फडणवीस मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे

NewsDesk
1 Min Read

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक हफ्ते बाद, महायुति गठबंधन ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की है कि शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को होगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

बीते दिनों दिल्ली में महायुति नेताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसके बाद इस फैसले की घोषणा की गई। विपक्ष सरकार गठन में देरी को लेकर सवाल उठा रहा था, लेकिन अब इस घोषणा से स्थिति स्पष्ट हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा और महायुति के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

Share This Article
Leave a comment