उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी ने इस चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर विनोद तावड़े को नियुक्त किया है। बुधवार को तावड़े ने लखनऊ में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उनकी राय ली।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए अध्यक्ष के लिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए संभावित नामों पर चर्चा की जा रही है। यह चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी जल्द ही घोषणा कर सकती है।