भाजपा में ठुकराल की वापसी की अटकलें तेज

NewsDesk
1 Min Read

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की भाजपा में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुलाकात के बाद रुद्रपुर के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ठुकराल ने मीडिया को बताया कि उन्होंने भाजपा नेताओं से रुद्रपुर में मेयर पद के उम्मीदवार विकास शर्मा को लेकर चर्चा की है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अपने समर्थकों से राय लेने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। इस मुलाकात ने ठुकराल के राजनीतिक विरोधियों में खलबली मचा दी है।

Share This Article
Leave a comment