विवादों के घेरे में ठुकराल, समर्थकों में नाराजगी

NewsDesk
1 Min Read

निकाय चुनाव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। उनके कथित ऑडियो वायरल होने के बाद रुद्रपुर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। रंपुरा और ट्रांजिट कैंप में ठुकराल का पुतला फूंका गया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

विधायक शिव अरोरा ने ठुकराल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी भाषा सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने ठुकराल के सामाजिक बहिष्कार की मांग की और कहा कि ऐसे व्यक्ति को कानून के दायरे में सजा मिलनी चाहिए। ठुकराल के समर्थकों में भी इस घटना से नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, ठुकराल ने सभी आरोपों को नकारते हुए इसे उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।

Share This Article
Leave a comment